सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं: केजरीवाल की ज़मानत पर आतिशी
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दे दी जिसपर 'आप' नेता आतिशी ने कहा है, "सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।" वहीं, 'आप' सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "माननीय सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को जेल की बेड़ियों से आज़ाद करने का फैसला सुना दिया है।"