सत्यपाल मलिक के निधन की फर्ज़ी खबरें आई सामने, निजी सचिव ने जारी किया बयान
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उनका निधन हो गया है। इसको लेकर पूर्व राज्यपाल के निजी सचिव ने उनके 'X' अकाउंट पर लिखा है, "मलिक आईसीयू में भर्ती हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अफवाहों से बचें और गलत खबर न फैलाएं।"