सत्यपाल मलिक के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने X पर लिखा, "सत्यपाल मलिक जी के निधन से दुःखी हूँ। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।" मलिक ने 79 साल की उम्र में दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Load More