सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर का BJP अध्यक्ष किया गया नियुक्त

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर का पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है और रवींद्र रैना को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। बीजेपी ने इन दोनों की नियुक्तियों को लेकर एक पत्र जारी किया है। गौरतलब है कि शर्मा को विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Load More