सत्संग में 80,000 लोगों के जुटने की अनुमति थी, जुटे 2.5 लाख: हाथरस भगदड़ की एफआईआर
हाथरस में मची भगदड़ को लेकर दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, आयोजकों ने सत्संग में 80,000 लोगों के जुटने की अनुमति ली थी लेकिन उसमें 2.5 लाख से अधिक लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई थी। पुलिस ने एफआईआर में 'मुख्य सेवादार' देवप्रकाश मधुकर और अन्य आयोजकों को आरोपी बनाया है। इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई है।