सतीश और मैं निम्न वर्गीय परिवारों से आते हैं, कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल किया है: अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने गुरुवार को ऐक्टर-फिल्ममेकर सतीश कौशिक के निधन को लेकर कहा, "हम दोनों निम्न वर्गीय परिवारों से आते हैं और कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे हैं...इस क्षति से उबरना मुश्किल होगा।" गौरतलब है, अनुपम ने सबसे पहले सतीश के निधन की घोषणा करते हुए कहा था, "45 साल पुरानी दोस्ती पर...अचानक पूर्ण विराम लग गया।"