सतीश कौशिक की मौत के केस में पूछताछ के लिए नहीं पहुंचीं मालू की पत्नी, जारी होगा नया नोटिस
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उद्योगपति विकास मालू की पत्नी सान्वी फिल्ममेकर सतीश कौशिक की मौत के केस में पूछताछ के लिए पेश नहीं हुईं जिसके चलते उन्हें नया नोटिस जारी किया जाएगा। सान्वी ने कहा था कि वह पूछताछ में तब तक सहयोग नहीं करेंगी जब तक इस केस की जांच कर रहे इंस्पेक्टर को नहीं बदला जाता।