सतीश कौशिक कुशल कलाकार थे, साथ काम करना प्रेरणादायी रहा: उनके निधन पर अमिताभ
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ऐक्टर-फिल्ममेकर सतीश कौशिक के निधन पर अपने ब्लॉग में लिखा है, "और हमने एक और (दिग्गज) को खो दिया।" उन्होंने लिखा, "एक शानदार साथी, कुशल कलाकार और अपने करियर के चरम पर...सतीश कौशिक, आपके साथ काम करना बहुत प्रेरणादायक था।" गौरतलब है, फिल्ममेकर का निधन 9 मार्च को हार्ट अटैक से हुआ था।