सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के दौरान अनुपम खेर को सांत्वना देते नज़र आए अभिषेक बच्चन
दिवंगत अभिनेता व निर्देशक सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के दौरान ऐक्टर अनुपम खेर को गले लगाकर उन्हें सांत्वना दे रहे अभिनेता अभिषेक बच्चन का वीडियो सामने आया है। सतीश का पार्थिव शरीर गुरुवार को मुबंई स्थित उनके घर लाया गया है। गौरतलब है, 66 वर्षीय सतीश का हार्ट अटैक के चलते गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया था।