सतीश कौशिक के निधन के बाद पीएम ने उनकी पत्नी को भेजा पत्र; अनुपम खेर ने शेयर की तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत अभिनेता-फिल्ममेकर सतीश कौशिक की पत्नी शशि को शोक संदेश भेजा है। सतीश के दोस्त व अभिनेता अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री का पत्र शेयर कर शशि की तरफ से आभार जताया है। अनुपम ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री जी...दुख की इस घड़ी में आपके पत्र ने मेरे (शशि) और कौशिक परिवार के लिए मरहम का काम किया।"

Load More