सतीश कौशिक के निधन पर दिल्ली पुलिस ने शेयर किया फिल्म 'हसीना मान जाएगी' से उनका डायलॉग

दिल्ली पुलिस ने अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर उनकी तस्वीर शेयर कर शोक जताया है। तस्वीर में फिल्म 'हसीना मान जाएगी' में सतीश का 'सुनिए तो सही...रुकिए तो सही' डायलॉग लिखा है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों के नाम के साथ ट्वीट किया, "'कुंज बिहारी'...क्या बात है तुम्हारी। आप हमेशा 'कैलेंडर' के यादगार 'पेज-र' रहेंगे।"

Load More