सतीश ने हार्ट अटैक आने से पहले ड्राइवर को उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा था: अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्ममेकर सतीश कौशिक के निधन को लेकर 'पीटीआई' से कहा है, "वह असहज महसूस कर रहे थे और उन्होंने ड्राइवर को अस्पताल चलने के लिए कहा था।" बकौल अनुपम, सतीश को रास्ते में ही रात करीब 1 बजे हार्ट अटैक आ गया था। गौरतलब है, सतीश बुधवार रात को दिल्ली स्थित एक फार्महाउस में थे।