सतीश मुझसे कहते थे- तू समझता नहीं है, बुज़ुर्गों की बात सुन: उनके निधन पर विवेक अग्निहोत्री
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर गुरुवार को शोक जताते हुए ट्वीट किया, "अभी कल ही की तो बात थी…क्या कहें, कैसे कहें।" विवेक ने आगे कहा, "वे ठहाके, वे किस्से, वह हाथ पकड़कर 'विवेक तू समझता नहीं है, बुज़ुर्गों की बात सुन' कहना...वे कहानियां, वे फिल्में जो बननी थीं…सब गुमशुदा, सब खामोश (हो गईं)।"