सतीश शाह ने शेयर की अस्पताल में भर्ती पूर्व क्रिकेटर सुधीर की तस्वीर, कहा- प्रार्थना करें
अभिनेता सतीश शाह ने अस्पताल में भर्ती पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुधीर नाइक की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "कृपया मेरे प्यारे दोस्त के लिए प्रार्थना करें।" गौरतलब है कि सुधीर को 24 मार्च को अपने घर में गिरने के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था।