सत्ता को आइना दिखाना राष्ट्रधर्म है, देशद्रोह नहीं: राजद्रोह कानून पर रोक लगने पर सुरजेवाला
सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजद्रोह कानून पर रोक लगाए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है, "सत्ता को आइना दिखाना राष्ट्रधर्म है...देशद्रोह नहीं।" उन्होंने कहा, "सत्ता के सिंहासन पर बैठे निरंकुश शासक...जान लें कि अब जनता उठ चुकी है...जनता की आवाज़ को...दबाया नहीं जा सकता है।" बकौल सुरजेवाला, "कांग्रेस 2019 में इस कानून को...खत्म करना चाहती थी।"