सत्ता परिवर्तन की साज़िश के लिए भारी कीमत चुका रहे हैं पाकिस्तानी: इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान के लोग सत्ता परिवर्तन की साज़िश की भारी कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने सरकारी कर्ज़ बढ़ा दिया है और महंगाई बेहद ज़्यादा हो गयी है। खान ने पहले कहा था कि पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल बाजवा उनकी हत्या कराना चाहते थे।