सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं: केजरीवाल की ज़मानत पर 'आप' नेता संजय सिंह
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतरिम ज़मानत दिए जाने पर 'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल नेटवर्किंग साइट 'X' पर लिखा है, "सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं।" सिंह ने लिखा, "मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। तानाशाही का अंत होगा।" उन्होंने लिखा, "देश केजरीवाल का कमाल देखेगा।"