'सत्यप्रेम की कथा' के डायरेक्टर समीर विद्वांस ने असिस्टेंट डायरेक्टर जूली सोनकर से की शादी
'सत्यप्रेम की कथा' फिल्म के डायरेक्टर समीर विद्वांस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर बताया है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और असिस्टेंट डायरेक्टर जूली सोनकर से शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की शादी एक निजी समारोह में मराठी रीति-रिवाजों से हुई। कपल को हर्षदा खानविलकर और फिल्म डायरेक्टर रवि जाधव समेत कई लोगों ने बधाई दी है।