सत्यमेव जयते: दिल्ली एचसी द्वारा अपने पक्ष में निर्देश दिए जाने के बाद उप-राज्यपाल सक्सेना
दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा 'आप' के नेताओं को उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के निर्देश दिए जाने के बाद सक्सेना ने प्रतिक्रिया दी है। उप-राज्यपाल ने ट्वीट किया, "सत्यमेव जयते।" गौरतलब है कि 'आप' नेताओं ने सक्सेना पर खादी व ग्रामोद्योग आयोग का अध्यक्ष रहते हुए ₹1,400 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।