'सत्या' के बाद मीरा नायर ने कहा था- पता नहीं तुम अंग्रेज़ी में बात करती हो या नहीं: शेफाली
अभिनेत्री शेफाली शाह ने एक पॉडकॉस्ट में फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' ऑफर होने को लेकर कहा, "फिल्म 'सत्या' के बाद निर्देशिका मीरा नायर ने मुझे कॉल कर कहा 'पता नहीं तुम अंग्रेज़ी में बात करती हो या नहीं'।" बकौल शेफाली, यह उनके लिए बड़ा कॉम्प्लिमेंट था और कुछ देर की बातचीत के बाद उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी थी।