सत्याग्रह अजेय बल साबित होगा: यूक्रेन में रूसी सैनिकों के खिलाफ प्रदर्शन पर महिंद्रा
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने यूक्रेन के खेरसान शहर में रूसी सैनिकों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों का एक वीडियो शनिवार को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "जब किसी सेना को निहत्थे नागरिकों का सामना करना पड़ता है तो वह टैंकों से भी ज़्यादा शक्तिशाली हथियार का सामना करती है।" उन्होंने लिखा, "सत्याग्रह हमेशा अजेय बल साबित होगा...अंग्रेज़ों से पूछिए।"