सत्येंद्र जैन को कैबिनेट मंत्री के रूप में निलंबित करने के अनुरोध वाली याचिका खारिज
दिल्ली हाईकोर्ट ने मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को कैबिनेट मंत्री के तौर पर निलंबित करने के अनुरोध वाली याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा, "हम अपनी सीमाएं जानते हैं...हम इससे आगे नहीं बढ़ सकते...हम कानून-निर्माता नहीं हैं।" यह याचिका बीजेपी के पूर्व विधायक नंद किशोर गर्ग द्वारा दायर की गई थी।