सत्येंद्र जैन को जेल में उनकी धार्मिक आस्था के अनुसार मिलेगा खाना, अदालत ने दिया निर्देश
दिल्ली की एक अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि 'आप' नेता सत्येंद्र जैन को उनकी धार्मिक आस्था के अनुसार खाना दिया जाए। जैन ने जेल में 'उचित' खाना न मिलने की शिकायत की थी। उनके वकील के मुताबिक, जब से जैन को जेल हुई है, वह फल-सब्ज़ियां, सूखे मेवे और खजूर खाकर गुज़ारा कर रहे हैं।