सत्येंद्र ने कहा- 'हरियाणा हमारे हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा'; हरियाणा सीएम ने किया इनकार
दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार पानी रोककर राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "दिल्ली को उसके हिस्से का 1,050 क्यूसेक पानी...दिया जा रहा है...इसके विपरीत...पंजाब की 'आप' सरकार हरियाणा के हिस्से का पानी...नहीं दे रही है।''