सद्गुरु के पैर की तस्वीर ₹3,200 में बेच रहा है ईशा फाउंडेशन, X यूज़र्स ने दीं प्रतिक्रियाएं
आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव अपने पैर की तस्वीर ₹3,200 में ईशा फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर बेच रहे हैं। उत्पाद विवरण के मुताबिक, यह गुरु की कृपा का आभास दिलाता है। X पर कई यूज़र ने इसको लेकर प्रतिक्रियाएं दी हैं और एक ने कमेंट किया, "अर्थव्यवस्था इतनी खराब है कि सद्गुरु भी पैर की तस्वीरें बेच रहे हैं।"