सदन का समय से पहले स्थगन सभी राजनीतिक दलों की सहमति से हुआ: लोकसभा अध्यक्ष
संसद का शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि समय से पहले सत्र समाप्ति का फैसला सभी राजनीतिक दलों की सहमति से लिया गया। दरअसल, सत्र 29 दिसंबर तक चलना था लेकिन क्रिसमस व नववर्ष के मद्देनज़र कई सांसदों ने इसे पहले ही समाप्त करने की मांग की थी।