सदन में ऐसे नेता हैं जिन्हें 13 बार राजनीति में लॉन्च किया गया और हर बार वह फेल हुए: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा, "इस सदन में ऐसे नेता हैं जिन्हें 13 बार राजनीति में लॉन्च किया गया और हर बार वह फेल हुए।" उन्होंने कहा, "उनकी एक लॉन्चिंग सदन में हुई, एक गरीब बहन कलावती के घर वह नेता भोजन करने गए...उसके लिए क्या किया?"

Load More