सदमे में हूं, यह कायराना हरकत है: सैफ पर हुए हमले के बाद उनकी बहन सबा अली खान
ऐक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर उनकी बहन सबा अली खान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैं इस कायराना हरकत से सदमे में हूं लेकिन मुझे आप पर गर्व है भाईजान। परिवार की देखभाल करना और मज़बूती से खड़े रहना अब्बा को बहुत गर्व महसूस करवाता होगा। जल्द ही आपसे मुलाकात होगी। (आपके लिए) हमेशा दुआएं।"