सदमा लगा है, मैदान पर और बाहर उनके साथ अच्छे संबंध थे: सायमंड्स के निधन पर अख्तर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑल-राउंडर ऐंड्र्यू सायमंड्स का कार ऐक्सीडेंट में निधन होने पर पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "उनके निधन के बारे में सुनकर सदमा लगा है। हमने मैदान पर और बाहर भी एक अच्छा रिश्ता साझा किया।" वहीं, वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, "जगने के बाद मिली यह खबर बेहद दुखद है।"

Load More