सद्गुरु ने ब्रेन सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो, मज़ाक में बोले- डॉक्टरों को मेरी खोपड़ी खाली मिली

ईशा फाउंडेशन के फाउंडर सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी के बाद अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने मज़ाक में कहा, "न्यूरोसर्जन्स ने मेरी खोपड़ी खोली और कुछ ढूंढने की कोशिश की। लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला...बिल्कुल खाली।" उन्होंने कहा, "दिल्ली में हूं...खोपड़ी पर पट्टी बंधी है लेकिन मस्तिष्क को नुकसान नहीं पहुंचा है।"

Load More