सद्दाम हुसैन की बेटी को इराक में पिता की पार्टी का प्रचार करने को लेकर हुई 7 साल की जेल
इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन की बेटी रगद हुसैन को पिता की 'बाथ' पार्टी का प्रचार करने को लेकर इराक की एक अदालत ने 7-साल की सज़ा सुनाई है। रगद पर 2021 में टीवी इंटरव्यू के ज़रिए प्रतिबंधित पार्टी को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। 2003 में अमेरिका ने इराक पर हमला कर सद्दाम हुसैन का शासन खत्म किया था।