सना के 'बिग बॉस...' जीतने पर शौरी बोले- उनसे योग्य लोग थे; उन्होंने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता रणवीर शौरी ने अभिनेत्री सना मकबूल के रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का खिताब जीतने पर कहा है, "मुझे नहीं लगता कि वह सबसे योग्य उम्मीदवार हैं...मुझे लगता है कि उनसे कहीं अधिक योग्य लोग थे।" इस पर सना ने शौरी को 'पुरुषवादी' बताते हुए कहा, "अगर महिलाएं उनसे बेहतर करती हैं तो यह उन्हें पसंद नहीं है।"