सनी कौशल और कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल के बीच डेटिंग की अटकलें तेज़, एक जैसी फोटो कीं शेयर
विक्की कौशल के भाई व ऐक्टर सनी कौशल और कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल के बीच डेटिंग की अटकलें तेज़ हुई हैं। दरअसल, दोनों ने इंस्टाग्राम पर इस्तांबुल ट्रिप की एक जैसी तस्वीरें अलग-अलग समय पर शेयर कीं। इसके बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाए। हालांकि, दोनों ने अटकलों पर अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।