सनी देओल की 'जाट' देखने के लिए ट्रैक्टरों पर सवार होकर सिनेमाघर पहुंचे फैन्स
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में फैन्स ट्रैक्टरों पर सवार होकर अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'जाट' देखने पहुंचे जो 10-अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। ट्रैक्टरों पर सवार फैन्स का वीडियो सामने आया है जिसमें गाने बजते सुनाई दे रहे और कई ट्रैक्टर लाइन से खड़े दिख रहे हैं। वहीं, लोगों को जुलूस निकालते और डीजे बजाते भी देखा गया।