सनी लियोनी ने दूसरी बार की शादी, सामने आईं तस्वीरें
ऐक्ट्रेस सनी लियोनी ने शादी के 13 साल बाद अपने पति डेनियल वेबर के साथ दूसरी बार शादी की है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने 31 अक्टूबर को मालदीव में अपने तीनों बच्चों- निशा, नोआह और ऐशर की मौजूदगी में दोबारा शादी की कसमें लीं। तस्वीरों में सनी वाइट गाउन में नज़र आ रही हैं।