सना हवाई अड्डे पर सऊदी हमले के दौरान ईरानी विमान में लगे 'अमेरिका मुर्दाबाद' के नारे

सऊदी समर्थित यमनी बलों ने ईरान से लौट रहे हूती प्रतिनिधिमंडल वाले विमान को लैंडिंग से रोकने के लिए सना हवाई अड्डे पर बमबारी की है। इस दौरान विमान में 'अमेरिका मुर्दाबाद' और 'इज़रायल मुर्दाबाद' के नारे लगे जिसका वीडियो ईरानी सरकारी चैनल 'प्रेस टीवी' ने शेयर किया है। हालांकि, विमान सुरक्षित रूप से हुदैदाह हवाई अड्डे पर उतारा गया।

Load More