'सन ऑफ सरदार' की शूटिंग के दौरान अजय ने गाजर का हलवा बोलकर मिर्च खिलाई थी: विंदू दारा सिंह
अभिनेता विंदू दारा सिंह ने बताया है कि फिल्म 'सन ऑफ सरदार' की शूटिंग के दौरान ऐक्टर अजय देवगन ने फिल्म के क्रू को गाजर का हलवा बोलकर मिर्चियां खिलाई थीं। विंदू ने बताया, "'(अभिनेत्री) काजोल ने बहुत अच्छा गाजर का हलवा बनाया है' बोलकर अजय उसे सबको खिला रहे थे। खाते ही पता चलता था कि वो मिर्चियां हैं।"