एक अफवाह और 18% तक उछल गए सन टीवी शेयर, कंपनी के खंडन से बढ़ेगी निवेशकों की टेंशन?

सन टीवी नेटवर्क के शेयर बुधवार को 18% उछलकर ₹664.60 के 52-वीक हाई पर पहुंच गए। दरअसल, बाज़ार में कंपनी के IPL कारोबार को अलग करने की चर्चाओं के बीच शेयर में खरीदारी हुई लेकिन कंपनी ने ऐसी खबरों को अफवाह बताते हुए खंडन किया है। अब कंपनी के स्पष्टीकरण के बाद शेयर की चाल पर निवेशकों की नज़र रहेगी।

Load More