सनग्लास पहनकर बल्लेबाज़ी के लिए उतरे श्रेयस अय्यर, 7 गेंद में 'डक' पर हुए आउट
दलीप ट्रॉफी के एक मैच में शुक्रवार को 'इंडिया डी' के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहली पारी में 'इंडिया ए' के खिलाफ सनग्लास पहनकर बल्लेबाज़ी की जिसकी तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई है। वह खलील अहमद की गेंद पर 7 गेंदों में डक (0) पर आउट हो गए। वहीं, इंडिया सी के खिलाफ उन्होंने 9 और 54 रन बनाए थे।