सनराइज़र्स लीड्स ने पाक के अबरार को खरीदने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस्मान तारिक भी रडार पर थे
'द हंड्रेड' में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने पर सनराइज़र्स लीड्स के हेड कोच डैनियल विटोरी ने कहा है, "आदिल रशीद हमारी प्राथमिकता थे...लेकिन उनके बिकने पर हम 4-5 स्पिनर्स को देख रहे थे...जिनमें अबरार एक थे।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं चुनने के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई थी। उस्मान तारिक भी हमारे रडार पर थे।"