सनराइज़र्स हैदराबाद ने दर्ज किया संयुक्त रूप से अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज़
सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) ने रविवार को हैदराबाद में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 4 विकेट रहते 215 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। आईपीएल में यह एसआरएच का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है। आईपीएल 2024 में एसआरएच के 14 मैचों में 17 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।