सनराइज़र्स हैदराबाद के उमरान मलिक ने डाली आईपीएल 2022 की सबसे तेज़ गेंद
सनराइज़र्स हैदराबाद के उमरान मलिक ने रविवार को सीएसके के खिलाफ अपने दूसरे ओवर में 154 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जो आईपीएल 2022 की सबसे तेज़ गेंद है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के लॉकी फर्ग्यूसन को पछाड़ा जिन्होंने 153.9 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थीं। आईपीएल 2022 की सबसे तेज़ 5 गेंदों में 4 गेंदें उमरान की हैं।