सनस्क्रीन और सनब्लॉक के बीच क्या अंतर है?

सनस्क्रीन अल्ट्रावॉइलेट (यूवी) रेडिएशन को अवशोषित कर उसे उष्मा में बदलकर त्वचा से निकाल देता है जबकि सनब्लॉक त्वचा पर लेयर बनाकर यूवी किरणों को परिवर्तित करता है। सनस्क्रीन में एवोबेनज़ोन, ऑक्टिनॉक्सेट और ऑक्सीबेनज़ोन होते हैं जबकि सनब्लॉक में ज़िंक ऑक्साइड और टाइटेनियम डाइऑक्साइड होते हैं। एक डर्मैटोलॉजिस्ट के मुताबिक, सनब्लॉक से त्वचा में जलन की संभावना कम होती है।

Load More