सना अमीन शेख ने पति से लिया तलाक, कहा- 1 माह की 'दोस्ती' में ही शादी का फैसला किया था
धारावाहिक 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' फेम ऐक्ट्रेस सना अमीन शेख ने शादी के 6 साल बाद पति ऐजाज़ शेख से तलाक ले लिया है। उन्होंने 'ईटाइम्स' से कहा, "एक महीने की जान-पहचान के बाद हमने शादी का फैसला कर लिया था।" उन्होंने आगे कहा, "हम शादी बचाना चाहते थे इसलिए 6 साल...में कई बार अलग हुए...और साथ आए।"