सनातन के विरोध में बोलने वालों की ज़ुबान खींच लेंगे: राजस्थान में केंद्रीय मंत्री शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में एक कार्यक्रम में कहा है, "सनातन धर्म के विरोध में बोलने वालों की ज़ुबान खींच लेंगे और आंखें उठाकर देखने वालों की आंखें निकाल लेंगे।" शेखावत के भाषण का यह वीडियो वायरल हो गया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उनके बयान पर कहा, "केंद्रीय मंत्री हिंसा के लिए भड़का रहे हैं।"