सनातन धर्म पर बयान के मामले में उदयनिधि व ए राजा के खिलाफ एससी में याचिका दाखिल
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन और डीएमके से सांसद ए राजा द्वारा सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (एससी) में याचिका दाखिल कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। वकील विनीत जिंदल ने याचिका दाखिल कर कहा कि तमिलनाडु पुलिस ने स्टालिन पर कोई कार्रवाई नहीं की।