सनातन धर्म ही एकमात्र धर्म है, बाकी सब पंथ व उपासना विधि हैं: यूपी के सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, "धर्म एक ही है...सनातन धर्म...बाकी धर्म नहीं हैं...मत, पंथ और उपासना विधि हैं।" उन्होंने कहा, "सनातन धर्म मानवता का धर्म है। अगर सनातन धर्म पर संकट आएगा तो विश्व मानवता पर संकट आएगा।" इससे पहले, तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा था, "सनातन धर्म का खात्मा ज़रूरी है।"