सनी देओल अपने संघर्ष के दिनों को याद कर शो पर हुए भावुक, भाई बॉबी भी रोने लगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर अभिनेता सनी देओल अपने संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "1960 से हम लाइमलाइट में हैं लेकिन कई वर्षों की कोशिशों के बावजूद कामयाबी नहीं मिल रही थी। मेरे बेटे की शादी के बाद चीज़ें बेहतर हुईं।" उनकी बातें सुनकर उनके भाई व अभिनेता बॉबी देओल भी रोने लगे।