सनी देओल के बंगले की नीलामी रोकने को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी किया स्पष्टीकरण

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अभिनेता सनी देओल के मुंबई स्थित बंगले की नीलामी का नोटिस वापस लेने पर स्पष्टीकरण जारी किया है। बकौल बैंक, नोटिस में वसूली जाने वाली बकाया राशि का स्पष्ट उल्लेख नहीं था और राशि का विवरण संपत्ति के प्रतीकात्मक कब्ज़े पर आधारित था। बैंक के अनुसार, संपत्ति के वास्तविक कब्ज़े को लेकर आवेदन दिया गया है।

Load More