सनी लियोनी के नाम व फोटो के साथ वायरल हुआ यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड
उत्तर प्रदेश में शनिवार को सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद परीक्षा के एक एडमिट कार्ड की तस्वीर वायरल हुई है जिस पर ऐक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम और उनकी फोटो छपी है। एडमिट कार्ड पर परीक्षा का केंद्र कन्नौज अंकित है। हालांकि, भर्ती बोर्ड ने इस संबंध में कोई बयान नहीं जारी किया है।